वैसे तो बाजार में कई तरह के web browser मौजूद है लेकिन हम सबसे ज्यादा गूगल क्रोम ब्राउजर का ही इस्तेमाल करते हैं हमें कुछ भी सर्च करना होता है तो हम गूगल पर सर्च करके आसानी से उसका जवाब पा लेते हैं। आपको बता दें दुनिया भर में इस ब्राउजर का शेयर 66% के आसपास है। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे सेफेस्ट वेब ब्राउजर कौन सा है तो चलिए आपको बताते हैं इस आर्टिकल में।
दुनिया का सबसे सेफस्ट वेब ब्राउज़र
एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया का सबसे अनसेफ web browser गूगल क्रोम रहा है इसमें करीब 303 खामियां पाई गई है जो अब तक किसी एक साल में आने वाला सबसे ज्यादा परेशानियां है। गूगल क्रोम में अभी तक 3000 से अधिक अलग-अलग खामियां देखी जा चुकी है। वही एप्पल का सफारी web browser सबसे ज्यादा सिक्योर और सेफ है। गूगल के मुकाबले इसमें बहुत कम परेशानियां देखी गई हैं। कंपनी द्वारा इस web browser को 2023 में लांच किया गया था जो दुनिया भर में पॉपुलर हो गया। यह web browser लोगों को सिक्योर ब्राउजिंग एक्सपीरियंस टैब और प्राइवेट ब्राउजिंग आदि सभी सुविधा देता है।
भारत में केवल 1% लोग ही करते है इस्तमाल
लेकिन आपको बता दें यह जहां दुनिया का सबसे से ब्राउज़र है वहीं भारत में केवल 1% लोग इस ब्राउज़र का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिन लोगों के पास आईफोन भी मौजूद है वह भी सफारी से ज्यादा गूगल क्रोम सर्च के लिए इस्तेमाल करते हैं। गूगल क्रोम दुनिया भर में सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाला डेक्सटॉप ब्राउज़र है। जिसके बाद सफारी और माइक्रोसॉफ्ट है। अनसेफ ब्राउज़र होने के बाद भी दुनियाभर के लोग गूगल क्रोम ब्राउज़र का ही इस्तेमाल करते हैं। शायद इसकी वजह कंपनी की गुडविल पॉपुलैरिटी और लोगों का भरोसा है।