महाराष्ट्र पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए चार Transgender candidates ने शारीरिक परीक्षा पास कर ली है। यह चार Transgender candidates अब 7 मई को लिखित परीक्षा में शामिल होंगे। कॉन्स्टेबल भर्ती के पहले चरण में फिजिकल टेस्ट के लिए करीब सात लाख कैंडीडेट्स उपस्थित हुए थे। जिनमें से 83 हजार से अधिक उम्मीदवार क्वालीफाई हो गए हैं। इन 83000 में 4 ट्रांसजेंडर कैटेगरी से हैं।
16 Transgender candidates ने किया था आवेदन
फिजिकल टेस्ट में कुल 700000 उम्मीदवार शामिल हुए थे जिसमें से 83745 लोगों ने शारीरिक परीक्षा पास कर ली है जो अब 7 मई को लिखित परीक्षा में शामिल होंगे। इस धरती के माध्यम से मुंबई पुलिस के कॉन्स्टेबल के लिए करीब 8070 रिक्त पद भरे जाने हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी Transgender candidates को मुंबई पुलिस में भर्ती के लिए परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे दी गई है। हालांकि इस भर्ती में करीब 16 ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इस फिजिकल टेस्ट में उन्हें पुरुष या महिला उम्मीदवारों के साथ कंपीट करने का विकल्प दिया गया था। जिसमें अधिकांश ने महिला कैटेगरी में कंपीट करने का ऑप्शन चुना था।
7 मई को होगी लिखित परीक्षा
इसके लिए फिजिकल टेस्ट में करीब7 ट्रांस कैंडिडेट ने अहर्ता प्राप्त की। और कट ऑफ लिस्ट के चलते केवल चार उम्मीदवार उत्तीर्ण घोषित किए गए थे। जिसके बाद अब 7 मई को वह लिखित परीक्षा देंगे और उनका फाइनल सिलेक्शन होगा।