अगर आप चंडीगढ़ में रहते हैं और गाड़ी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो अब आप पेट्रोल-डीजल वाली गाड़ियों के बारे में बिलकुल भी न सोचे क्योंकि चंडीगढ़ प्रशासन के मुताबिक ग्राहक अब सिर्फ EV व्हीकल्स के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। वैसे तो देश में इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल्स को बढ़ावा दिया जा रहा है अब इसका असर चंडीगढ़ में खास देखने को मिल रहा है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन ने यह फैसला लिया है। चंडीगढ़ में अब जुलाई से पेट्रोल और डीजल वाली दोपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन बंद कर दी जाएगी। वहीं पेट्रोल-डीजल चार पहिया वाहनों का भी रजिस्ट्रेशन पर दिसंबर से बैन लगा दिया जाएगा।
इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा
बता दें कि चंडीगढ़ ने पिछले साल ईवी पॉलिसी शुरू की थी जो कि अगले 5 साल तक लागू रहने वाली है। दरअसल इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर प्रदेश का यह लक्ष्य है कि आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल की वाहनों की जगह पर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जाए। वही EV पॉलिसी के मुताबिक एक वित्तीय वर्ष में शहर में 6,201 ICE टू व्हीलर का रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। योजना बनाई गई है कि फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में कम से कम 35 फीसदी EV रजिस्टर करने की योजना है.
EV रजिस्ट्रेशन को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन ने पेश किया आकड़ा
EV रजिस्ट्रेशन को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा पेश किये गए आंकड़ों के मुताबिक 1 अप्रैल 2023 से शहर में कम से कम 4,032 ICE टू व्हीलर व्हीकल का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। वहीँ अनुमान है कि जुलाई में 2,170 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हो सकती है।