अमीरों जैसी लाइफस्टाइल किसे नहीं पसंद है।आजकल के टाइम में हर कोई अमीर बनना चाहता है। जहाँ कई लोग अमीर बनने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत करते हैं वहीं कई लोग ऐसे शॉर्टकट रास्ता अपनाते हैं जिससे वह कम मेहनत में जल्द से जल्द अमीर बन सके। आज हम जानेंगे दिग्गज अरबपति Bill Gates से सक्सेस के मूल मंत्र।
Bill Gates
Bill Gates का पूरा नाम विलियम हेनरी गेट्स है। इनका जन्म 28 अक्टूबर 1955 को सिएटल वॉशिंगटन में हुआ था। बिल गेट 1 उच्च मध्यमवर्गीय परिवार के थे। इनके पिता का नाम विलियम एच गेट्स और माता का नाम मैरी मैक्सवेल था। बचपन से ही कंप्यूटर में रुचि रखने वाले बिल गेट्स सपना कंप्यूटर में ही करियर बनाने का था जिसके चलते उनके मन में एक सॉफ्टवेयर बनाने का विचार आया और 1975 में बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी की स्थापना की थी। आपको बता दें उनके किए गए इस अविष्कार ने कंप्यूटर की दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव किया आज की तारीख में हर कंप्यूटर में माइक्रोसॉफ्ट का इस्तेमाल किया जाता है। देखते देखते Bill Gates की माइक्रोसॉफ्ट कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी बन गई। वर्तमान समय में Bill गेट्स का नाम दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में शामिल है।
Bill Gates का सक्सेस मूल मंत्र
दिग्गज अरबपति Bill Gates का कहना है कि ‘
अगर आप गरीब पैदा हुए तो यह आपकी गलती नहीं है लेकिन अगर आप गरीब मर गए तो यह आपकी ही गलती है।’- Bill Gates
Bill Gates का कहना है की जिंदगी में अगर आप कुछ हासिल करना चाहते हैं इसके लिए आपको कभी-कभी बहुत बड़ी रिस्क लेने पड़ते हैं। अब जितना बड़ा रिस्क लेंगे आपको उतनी ही बड़ी सफलता हासिल होगी। बिलगेट किसी भी काम को करने के लिए आलसी आदमी को चुनते हैं,क्योंकि एक आलसी आदमी किसी मुश्किल काम को भी आसानी से करने का रास्ता खोज निकालता है।
Bill Gates सफलता को एक बेकार शिक्षक मानते हैं ,उनका कहना है कि कोई भी व्यक्ति सफलता प्राप्त करने के बाद सीखना बंद कर देता है, उनके मुताबिक असफलता से लोग ज्यादा से ज्यादा सबक ले सकते हैं।
Bill Gates का कहना है कि किसी भी काम को कल के भरोसे मत छोड़िए, आज के आज की उस काम को खत्म करें।
Bill Gates का मानना है कि किसी भी काम को डर की वजह से मत छोड़े, अपने डर का सामना करें और हमेशा सकारात्मक सोचे, और सकारात्मक सोच वाले ही व्यक्तियों के आसपास रहें। हमेशा सकारात्मक सोच रखें और नेगेटिव विचारों को दिमाग में कभी मत आने दे, ना ही कभी नेगेटिव बातें करें।