ऑयल मार्केटिंग कंपनी ने कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर को लेकर एक बड़ी राहत दी है। 1 मई यानी की आज से कंपनियों ने कमर्शियल रसोई सिलेंडर की कीमतों में कटौती कर दी है। आपको बता दें रसोई सिलेंडर की कीमत में 171.50 रुपए की कटौती की गई है। आज से दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 1856.50 रुपए हो गई है। हालांकि अगर बात घरेलू गैस सिलेंडर की करे तो उसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
दो महीने में 263 रूपये सस्ता हुआ सिलेंडर
आपको बता दें 1 अप्रैल को भी कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी 1 अप्रैल को कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर 91. 50 रुपए की थी। हिसाब से 2 महीने में कमर्शियल रसोई गैस के सिलेंडर में कटौती हुई है। कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर ₹263 सस्ता हो गया है। पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा हर महीने की पहली तारीख में रसोई गैस की नई कीमतें तय की जाती है।
कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत
वही बात कोलकाता की करें तो कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1960. 5 रुपए है। चेन्नई में कमर्शियल गैस 2021.50 रूपये हो गई है। 1 मई 2022 को कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 2355.50 थी। जिसके बाद आज इसका दाम घट गया है और यह अब 1856.50 रुपए हो गया है, यानी कि इस हिसाब से पिछले 1 साल में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर ₹499 सस्ता हुआ है।
पहले कोलकाता में 19 किलोग्राम कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 2132.00 थी जिसके बाद अब यह दाम घटकर 1960.50 रुपए हो गई है। मुंबई में LPG सिलेंडर 1980 थी जिसके बाद अब 1808 रूपये हो गई है। आपको बता दें पिछले महीने चेन्नई में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 2192 रुपए थी लेकिन अब यह घटकर 2021 रुपये हो गया है।