भारत में हर रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो रहा है। ये सेमी हाई स्पीड ट्रेन बहुत ही कम समय में यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाती है वही इसमें वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी भी मिलती है। हाल ही में हावड़ा से पूरी के लिए वंदे भारत की शुरुआत हुई थी, इसी कड़ी में पटना और रांची वन्दे भारत का 12 जून को ट्रायल किया जायेगा। देखें इस विषय की पूरी जानकारी दी और जाने क्या है इस ट्रेन की समय सारणी।
पटना -रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ट्रायल
पटना रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल 12 जून को होगा। जानकारी के लिए आपको बता दें यह ट्रायल पहले आज यानी कि 11 जून को होने वाला था इस बात की पुष्टि रेलवे के एक अधिकारी द्वारा शनिवार को की गई।
अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी
हाजीपुर जोन में पूर्व मध्य रेलवे (ECR) मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) बीरेंद्र कुमार ने इस बात की जानकारी दी की ट्रायल रन पहले 11 जून को होने वाला था, लेकिन झारखंड में छात्र संगठन द्वारा दो दिवसीय बंद कॉल की वजह से इसे बदलकर 12 जून कर दिया गया।
पटना रांची वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रैन समय सारणी
तय की गई समय सारणी के मुताबिक पटना रांची वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रैन 12 जून को सुबह 6:55 बजे पटना से चलेगी और दोपहर 1:00 बजे रांची पहुँच जाएगी। वापसी में ये ट्रैन रांची से दोपहर 2:20 बजे चलेगी और शाम 8:25 पर पटना पहुँच जाएगी।