उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए खुशखबरी, नितिन गडकरी 8000 करोड़ की लागत से 10 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

आज केंद्रीय सड़क परिवहन व् राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रतापगण में फ्लाईओवर, फोरलेन के साथ साथ कई विकास परियोजनाओं के आधारशिला रखे जाएंगे। वहीं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ और देवरिया में 8,000 करोड़ से अधिक के निवेश से 10 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके आलावा केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीसी रोड, बाईपास, फोरलेन सड़क सहित 5 हजार करोड़ की परियोजनाओं का भी शिलान्यास और लोकार्पण करेगें।

किन किन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज देवरिया में 600 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। आपको बता दें इन परियोजनाओं में देवरिया बाईपास का निर्माण भी किया जाएगा जोकि 1730 लागत में होगा। वही 13.50 करोड़ रुपए की लागत से सलेमपुर बाईपास का निर्माण किया जाएगा। वही 370 करोड़ की लागत से सलेमपुर मैरवा मार्ग का भी शिलान्यास होगा। 700 करोड़ रुपए की लागत से सलेमपुर तमकुही मार्ग का शिलान्यास होगा।

 देवरिया चीनी मिल ग्राउन्ड में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास

आपको बता दे आज देवरिया चीनी मिल ग्राउन्ड में जिन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास होना हैं, इन परियोजनाओं में सलेमपुर बाईपास, नवलपुर सिकंदरपुर फोरलेन, देवरिया बाईपास और इनके अलावा तमकुहीराज से मझौली टू लेन और सलेमपुर मैरवां टू लेन शामिल हैं। वहीं बता दें कि 2060 करोड़ रुपए की खर्च में NH727B पर देवरिया के नवलपुर से बलिया के सिकंदरपुर तक फोरलेन पेब्डशोल्डर बनाए जाएंगे। इसके साथ ही 22 किलोमीटर लंबी देवरिया बाईपास का निर्माण 1735 करोड़ रुपए की लागत से होना है।

Leave a Comment