दिल्ली के लोगों के लिए जरुरी सूचना, मरम्मत कार्य के चलते ये फ्लाईओवर रहेगा 50 दिनों तक बंद

मथुरा सरिता विहार फ्लाईओवर पर PWD द्वारा मरम्मत के कार्य के चलते 07.06.2023 से 50 दिनों के लिए बंद रहेगा। मरम्मत का कार्य चार चरणों में किया जाएगा इस बात की जानकारी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल द्वारा ट्रेफिक एडवाइजरी जारी की गई है जिसे लोगों को असुविधाओं से बचने के लिए इन्हें फॉलो करने की सलाह दी गई है।

Delhi Traffic Advisory

Delhi Traffic Advisory के अनुसार मथुरा रोड पर बने सरिता विहार कैरेजवे पर रिपेयरिंग के काम के चलते 50 दिन के लिए बंद रहेगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा 07.06.2023 से इस फ्लाईओवर के रिपेयर का काम शुरू होगा। मरम्मत का कार्य चार चरणों में किया जाएगा जिसमें से पहले और दूसरे चरण में आश्रम से बदरपुर तक फ्लाईओवर को रिपेयर किया जाएगा और तीसरे और चौथे चरण में बदरपुर से आश्रम तक के फ्लाईओवर को रिपेयर किया जाएगा। दिल्ली ट्रेफिक एडवाइजरी में इस बात की जानकारी दी गई है की ट्रांसपोर्ट रूट के बंद होने से रोड पर ट्रैफिक बढ़ सकता है जो कि लोगों की सुविधाओं का कारण बन सकता है। इसके साथ ही लोगों को असुविधा से बचने के लिए रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, हॉस्पिटल आदि जाने के लिए निर्धारित समय से थोड़ा पहले निकलने और किसी दूसरे अल्टरनेट रास्ते का इस्तेमाल करने का सलाह दी।

Traffic restrictions/diversion

मथुरा रोड से सरिता विहार फ्लाईओवर की ओर जाने वाले हेवी कमर्शियल व्हीकल्स के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है यातायात को सुदामा सुचारू से चलाने के लिए।

Route Diversion

आश्रम से बदरपुर आने वाले यात्रियों के लिए सुझाव

आश्रम से बदरपुर कैरिजवे के मरम्मत का कार्य पहले और दूसरे चरण में 07.06.2023 से 01.07.2023 तक चलेगा। इस बीच आश्रम से मथुरा रोड जाने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी किए गए एडवाइजरी में आश्रम से मथुरा रोड होते हुए बदरपुर और फरीदाबाद जाने वाले यात्रियों को सरिता विहार फ्लाईओवर की स्लिप रोड सड़क नंबर 13 A पर आकर, रोड नंबर 13A से यू टर्न लेकर मथुरा रोड काशी की सलाह दी जिससे वह अपने डेस्टिनेशन पर आराम से पहुंच सके।

इसी प्रकार से आश्रम से मथुरा रोड होते हुए नोएडा जाने वाले यात्रियों को आश्रम चौक से डीएनडी फ्लाईओवर होते हुए अपने गंतव्य पर पहुंचने की सलाह दी।

बदरपुर से आश्रम की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए सुझाव

बदरपुर से आश्रम कैरिजवे के मरम्मत का कार्य तीसरे और चौथे चरण में 02.07.2023 से 26.07.2023 तक चलेगा। इस बीच फरीदाबाद और बदरपुर से मथुरा रोड पर आश्रम की ओर जाने वाले यात्रियों को सरिता विहार फ्लाईओवर की स्लिप रोड से बाए मुड़कर ओखला स्टेट मार्ग, क्राउन प्लाजा से होते हुए अपने गंतव्य पर पहुंचने की सलाह दी।

इसके अलावा फरीदाबाद और बदरपुर से मथुरा रोड पर आश्रम की ओर जाने वाले यात्रियों को बदरपुर सीमा के रास्ते मेहरौली बदरपुर रोड से निकलने की सलाह दी।

Leave a Comment