भारत में जल्द ही लांच होगी होंडा की ये नयी SUV, जानें क्या है इस नयी SUV का नाम और फीचर्स

भारत में होंडा की ओर से जल्द ही एक नई SUV को लांच किया। जापानी कार बनाने वाली कंपनी हौंडा की भारतीय इकाई की ओर से जल्द ही एक नई एसयूवी को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा तो आइए जानते हैं कि इस एसयूवी का कंपनी की तरफ से क्या नाम होगा। SUVमें क्या खूबियां हाेगी और क्या होंगे फीचर्स?

Honda SUV का नाम क्या होगा ?

होंडा मोटर्स की ओर से नई एसयूवी लांच होने से पहले नाम का ऐलान कर दिया गया है। कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार इस नई SUV का नाम एलीवेट होगा। नाम साझा करते हुए कंपनी ने इस SUV की एक फोटो भी साझा की है।

लॉन्च

कंपनी की ओर से यह भी जानकारी दी गई है कि इस SUV को अगले महीने तक लांच किया जाएगा। लेकिन कंपनी की तरफ से कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि किस तारीख को यह भारतीय बाजार में लांच होगी। उम्मीद की जा रही है कि यह एसयूवी कंपनी की तरफ से 6 जून को भारतीय बाजार में लांच हो सकती है। इसे कंपनी ने ग्लोबल मॉडल के आधार पर बनाया है। ऐसे में यह भारत के साथ कई अन्य बाजारों में भी लांच की जा सकती है।

डिजाइन

होंडा की ओर से बताया गया है कि इस SUV  को मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में भारतीय बाजार में लांच किया जाएगा और इसके डिजाइन और फीचर्स को इस तरह लोगों के बीच ऑफर किया जाएगा जिससे यह अर्पण एसयूवी सेगमेंट में अपनी मौजूदगी को दर्ज करा पाएगी। शहरी लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को देखते हुए भी इसे डिजाइन किया गया है भारत ऐसा पहला बाजार होगा यहां पर इसे लांच किया जाएगा और देखना यह होगा यह भारतीय बाजार में कितनी खरी उतरती है।

मुकाबला

इसे मिडसाइज SUVके तौर पर भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। ऐसे में भारतीय बाजार में इसका मुकाबला मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाई राइडर, हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस जैसी SUV से होगा।

फीचर्स

कंपनी की तरफ से अभी इसके फीचर्स अभी इसके फीचर्स की कोई आधिकारिक जानकारी नयी दी गयी है फिर भी अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें एल ई डी डी आर एल, एलईडी लाइट्स, सनरूफ, एंबिएंट लाइटिंग स्टेरिंग माउंटिंग कंट्रोल, इन्फोटेनमेंट सिस्टम, एप्पल कारप्ले एंड्राइड, ऑटो पुश बटन, स्टार्ट कीलेस एंट्री वायरलेस चार्जर, 1.5 लीटर इंजन के साथ ही कंपनी की तरफ से और भी कई खूबियां दी जा सकती हैं

Leave a Comment