अभी तक का सर्वाधिक कर संग्रह आंकड़ा अप्रैल 2023 में जीएसटी राजस्व संग्रह 1.87 लाख करोड़ रुपए था, यह जानकारी वित्त मंत्रालय के द्वारा मिली है। इससे पहले मार्च 2023 में GST कलेक्शन 160,122 करोड़ रुपए था। पिछले वर्ष अप्रैल 2022 में GST कलेक्शन 167,540 करोड़ रुपए रहा। कहने का मतलब है की एक साल पहले के मुकाबले इस साल अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन में 19,495 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। अगर इस साल की जीएसटी कलेक्शन की तुलना पिछले साल से की जाए तो 12 परसेंट का इजाफा हुआ है।
इस साल का कलेक्शन-
वित्त मंत्रालय के अकॉर्डिंग सोमवार को पेश किए गए आंकड़ों में पिछले महीने का जीएसटी संग्रह कुल 1,87,035 करोड रुपए था। और राज्य GST 47,412 करोड़, एकीकृत जीएसटी 89,158 करोड़ और उपकार का योगदान 12,025 करोड़ रहा। आईजीएसटी के अंतर्गत वस्तुओं के आयात से जुटाए गए 34,972 करोड़ रुपए भी शामिल है।
सर्वाधिक GST कलेक्शन कब हुआ-
वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अकॉर्डिंग, सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन 20 अप्रैल 2023 को हुआ। इसलिए 9.8 लेनदेन के माध्यम से 68,228 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया गया।