इस महीने बिहार और झारखंड के बीच पहली Vande Bharat Express ट्रैन की सौगात मिलने वाली है। यह देश की सबसे तेज चलने वाली Vande Bharat Express Trainहै जो कि रेलवे पटना और रांची के बीच चलेगी। उम्मीद है कि मई के दूसरे हफ्ते में इस ट्रेन की शुरुआत होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना रांची के इस वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। वंदे भारत ट्रेन चलने से गया जहानाबाद और हजारीबाग जैसे शहरों को भी फायदा मिल सकता है।
बताया जा रहा है कि इस महीने में दो नए रूट पर Vande Bharat Express Train चल सकती है। जिसमें से पहली ट्रेन पटना से रांची के बीच चलेगी। वहीं दूसरी हावड़ा से भुवनेश्वर के बीच चलाई जाएगी। जल्दी इन दोनों ट्रेनों को पीएम मोदी हरी झंडी दिखा सकते हैं। रेलवे द्वारा यह जानकारी दी गई कि पटना रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन की मंजूरी मिल चुकी है। फिलहाल अभी तक रैक नहीं मिल पाया है रैक मिलते ही इसका ट्रायल शुरू किया जाएगा।
Vande Bharat Express Train का रूट
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटना से चलेगी जो कि जहानाबाद गया हजारीबाग बरकानाना और रांची होते हुए हटिया तक पहुंचेगी। इस ट्रेन का मेंटेनेंस वार्ड हटिया से तैयार किया गया है। हजारीबाग से बरकानाना होते हुए रांची तक की लाइन एकदम नई है।
6 घंटे में पूरा होगा सफर
पटना और रांची के बीच अभी तेज जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन चलती है। जो कि करीब 8 घंटे का समय लेती है वही अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों में भी 11 घंटे का समय लगता है। लेकिन वंदे भारत ट्रेन महज 6 घंटे में पटना से रांची तक का सफर तय करेगी। वंदे भारत ट्रेन जैसे ही शुरू होगी धीरे-धीरे इसकी स्पीड भी बढ़ाई जाएगी। और आगे चलकर के दोनों राजधानियों के बीच में महज 4 घंटे में सफर पूरा किया जाएगा।
पटना से रांची चल तक चलने वाली Vande Bharat Express Train के आठ कोच होगी। अभी तक देश भर में जो भी वंदे भारत ट्रेन चलाई जाती थी उसमें 16 कोच होते थे। लेकिन इस रूट पर यात्री कम है इस वजह से इसमें 8 कोच की ट्रेन चलाई जाएगी।