2023 के आईपीएल में यह अनुमान लगाए जा रहे थे कि यह धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। लेकिन आईपीएल 2023 का खिताब जीतने के बाद धोनी ने तमाम अफवाहों पर विराम लगाते हुए यह भी साफ़ कर दिया था कि अगर उनके सेहत ने साथ दिया तो वो अगले सीजन में भी खेल सकते हैं। लेकिन अब उनके टीम चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा एक वीडियो शेयर की गई है। टीम द्वारा शेयर की गई यह वीडियो एमएस धोनी की है जो बेहद ही इमोशनल है। इस वीडियो में धोनी सीढिया चढ़ते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में धोनी बैटिंग और विकेटकीपिंग करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स ने शेयर किया वीडियो
वीडियो को शेयर कर चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने कैप्शन में लिखा ‘Oh Captain, My Captain’, वहीँ इस वीडियो में सैड म्यूजिक बज रहा है। अब इस वीडियो के टीम द्वारा शेयर करने पर फैंस के मन में सवाल उठने लगे हैं कि क्या एमएस धोनी आईपीएल से रिटायरमेंट ले रहे हैं? हालांकि अभी तक इसपर धोनी या सीएसके की टीम का कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
धोनी ने क्या कहा
चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवी बार आईपीएल का खिताब दिलाने वाले आईपीएल 2023 के मैच के बाद धोनी ने खुद संन्यास की अटकलों को खारिज करते हुए यह कहा था कि दर्शकों के प्यार को देखते हुए उन्हें तोहफा देने के लिए वह अगले सीजन में फिर खेलेंगे उन्होंने कहा कि हर बार दर्शकों ने उन खुब प्यार दिया है। धोनी ने कहा ‘परिस्थितियों को देखेते हो यह समय मेरे संन्यास लेने के लिए सर्वश्रेष्ठ है।
5 बार आईपीएल का खिताब
जानकारी के लिए आपको बता दें कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2023 के फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से मात देकर पांचवीं बार आईपीएल की ट्रॉफी का ख़िताब दिलवाया। चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ऐसे दूसरे कप्तान है जिन्होंने 5 आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 के आईपीएल में जीत हासिल कर आईपीएल का खिताब अपने नाम किया।