साइबर अपराधों को रोकने के लिए बिहार पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, हर जिले में होगा साइबर क्राइम थाना ऐसे करेगा लोगों की मदद

साइबर अपराध से जुड़ी समस्याओं के निष्पादन हेतु बिहार के हर जिले में साइबर पुलिस थाना खोला जा रहा है, किस में ऑनलाइन ठगी, हैकिंग, पर्सनल डाटा चोरी, बुलिंग और ऑनलाइन थ्रेट जैसे मामलों की शिकायतें दर्ज की जाएंगी और इन पर कार्यवाही की जाएगी। इस बात की जानकारी बिहार पुलिस ने अपने ऑफिशल टि्वटर हैंडल द्वारा दी। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला –

साइबर अपराध को जड़ से खत्म करने के लिए बिहार पुलिस ने एक मुहिम उठाया है। जिसकी शुरुआत हो चुकी है। बिहार के हर जिले में अपना साइबर पुलिस थाना होगा जहां पर लोग साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।

साइबर पुलिस थाना का दायित्व और कर्तव्य

सबसे पहले तो हम आपको बता दें सभी साइबर थानों की पहचान उनके जिले के साइबर पुलिस थाने के नाम से की जाएगी जैसे कि भागलपुर साइबर थाना, पटना साइबर थाना।

बिहार पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार साइबर पुलिस थाना के द्वारा जिले के अन्य थानों में साइबर अपराध से जुड़े मामलों में जरूरत के अनुरूप तकनीकी सहयोग भी प्रदान किया जाएगा।

इसके अलावा साइबर अपराध से पीड़ित व्यक्ति किसी भी जिले के थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेगा। इसके अलावा जिले में पहले से ही चल रहे सामान्य थानों में भी साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं। बिहार पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक ऐसे सभी मामलों में घटनास्थल को साइबरस्पेस माना जाएगा। सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण और ध्यान देने वाली बात यह है कि कोई भी थाना अध्यक्ष घटना स्थल पर प्राथमिकी शिकायत दर्ज करने से इनकार नहीं कर सकता है, इस बात की पुष्टि खुद बिहार पुलिस द्वारा की गई है।

Leave a Comment